परीक्षा के बीच अचानक पहुंचे कुलगुरु, लिया जायजा

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के व्यवसायिक अध्ययन एवं कौशल विकास संस्थान के द्वारा सी बी सी एस के तहत संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रमों की सत्रांत परीक्षा दो पालियों में हो रही है। दोनों ही परीक्षा में अंतिम पेपर आयोजित हुआ, जिसमें कुलगुरु प्रो. डॉ राजेश कुमार वर्मा ने पहुंचकर जायजा भी लिया। परीक्षा विक्रम साराभाई भवन एवं अन्य विभागों में आयोजित विश्वविद्यालय के अतिथि विद्वानों एवं शोधार्थियों के सहयोग से संपादित हुई।

कौशल विकास पाठ्यक्रमों में प्रत्येक सेमेस्टर में अलग अलग मॉड्यूल्स के तहत प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसका सत्रांत के बाद मूल्यांकन कराया जाता है। उक्त परीक्षा का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा। उक्त परीक्षा का आयोजन कौशल विकास संस्थान के द्वारा कार्य जाता है ।
लगभग 1200 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
प्रथम पाली में तृतीय सेमेस्टर के कमनियुकेशन स्किल,जिसमें लगभग 500 छात्र छात्राएं शामिल हुए। उसी तारतम्य में दोपहर की पाली में द्वितीय सेमेस्टर उद्यमिता विकास की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें कुल लगभग 700 छात्र- छात्राओं ने परीक्षा में शामिल हैं।

Next Post

तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार छात्र घायल हुआ, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri Jul 18 , 2025
इंदौर:शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे युवक की जान चली गई. युवक को पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने […]

You May Like