
नवभारत न्यूज
रतलाम। जिले की बिलपांक थाना पुलिस को अवैध हथियारो की खरिदी बिक्री मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक बदमाश फरार है। जिसकी तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशो से एक फरार,पांच लोहे की पिस्टल व एक 12 बोर का देशी कट्टा तथा दो जिंदा राउण्ड भी बरामद हुए है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने प्रेस वार्ता कर बताया की शुक्रवार रात को मुखबिर से सूचना मिली की कुछ बाहर के लडक़े संदिग्ध होकर टोल नाका के आसपास अवैध हथियार बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम टोल नाके के आसपास दबिश देते हुए राजु का ढाबा पहुंचे। दबिश के दौरान पुलिस को इंतजार करते दो व्यक्ति मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के पैदल-पैदल चलकर आते दिखे। जो वहां पर पहले से उपस्थित दो व्यक्तियो से मिलकर लेन-देन की बातचीत कर एक-दूसरे को कुछ देते दिखे। जिस पर पुलिस टीम ने टार्च की रोशनी से इशारा कर घेराबंदी कर चारों बदमाशों को पकड़ा।
बदमाशों की तलाशी लेने पर गणेश पिता छोटुलाल वसुनिया (19) निवासी ग्राम खण्डीगारा थाना कानवन जिला धार से एक पिस्टल मेग्जीन लगी हुई, एक देशी कट्टा व जिन्स की दाहिने जेब में दो जिंदा राउण्ड, मोहित पिता कंवरलाल पाटीदार (24) निवासी ग्राम करवड़ थाना पेटलावद जिला झाबुआ से एक पिस्टल मेग्जीन लगी हुई, एक नाबालिक आरोपी से एक पिस्टल मेग्जीन लगी हुई व महेश पिता प्रकाश भंवर (18) निवासी ग्राम जैतपाड़ा थाना बिलपांक से बरामद किया गया।
चारों बदमाशों से उक्त पिस्टल व जिंदा राउण्ड के बारे में पूछताछ करने पर लाइसेस नहीं होने पर बदमाशों के विरुध्द अपराध क्रमांक 44/25 धारा 25,27 आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर जांच में लिया गया। बदमाशों को न्यायालय पेश कर पीआर लिया गया। बदमाश महेश से सख्ती से पूछताछ करने पर अपने खेत में गाड़ कर दो पिस्टल रखना बताया जो आरोपी की निशादेही से दो पिस्टल ओर जब्त की गई। बदमाशों से कुल 5 पिस्टल व एक बारह बोर का देशी कट्टा तथा दो जिंदा राउण्ड जब्त किए। हथियार उपलब्ध करवाने वाले बदमाश राहुल पिता मुन्ना नि.ग्राम छनगारा थाना कानवन जिला धार की तलाश की जा रही है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में निरी. अय्युब खान थाना प्रभारी बिलपांक ,उनि मुकेश सस्तिया , प्र.आर. ईश्वरसिह , आर .माखनसिह, आर हेमंत यादव ,आऱ. संजय सोनी, आर. रोहित गुर्जर सायबर सेल से उ नि राजा तिवारी आर मयंक व्यास, आर विपुल भावसार की महत्वपुर्ण भूमिका रही ।
