रादुविवि: हड़ताल खत्म होने के बाद कार्य में आई तेजी

जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में कर्मचारियों की 26 दिनों तक चली हड़ताल के समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय में कार्य गति पकड़ने लगा है। लंबे समय से रुके शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों में अब तेजी से प्रगति देखी जा रही है। विशेष रूप से परीक्षा परिणामों की घोषणा की दिशा में तीव्रता लाई गई है, जिससे छात्रों को जल्द बड़ी राहत मिलने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि कर्मचारी संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर बीते महीने हड़ताल की गई थी, जिसके चलते विश्वविद्यालय का सारा प्रशासनिक व परीक्षा संबंधी कार्य लगभग ठप हो गया था। जिसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन और कर्मचारी संघ के बीच हुई चर्चा के सकारात्मक परिणामस्वरूप हड़ताल का समाधान निकला और कर्मचारी पुनः कार्य पर लौट आए हैं। सूत्रों के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में एलएलबी सहित अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए जा सकते हैं।

Next Post

पहले दिन 1153 किसानों ने जनरेट किए ई-टोकन

Wed Oct 8 , 2025
जबलपुर: जबलपुर में पायलट प्रोजेक्‍ट के तौर पर शुरू हुई उर्वरक वितरण की नई व्‍यवस्‍था ई-टोकन एवं उर्वरक वितरण प्रणाली की अच्‍छी शुरूआत हुई है। नई व्‍यवस्‍था लागू होने के पहले दिन सोमवार 6 अक्‍टूबर को 1 हजार 153 किसानों द्वारा ई-टोकन जनरेट किये गये तथा डीएपी एवं एसएसपी का […]

You May Like