दो लाख से अधिक की अवैध शराब जब्त 

झाबुआ। आबकारी की संयुक्त टीम द्वारा आबकारी वृत्त झाबुआ ब के ग्राम नाहरपुरा तह. राणापुर में मुखबीर द्वारा बताये स्थान पुराने पंचायत भवन के पास में जितेंद्र पिता मकन मंडोड़ के मकान के पीछे खाली जगह तलाश करने पर माउंट 6000 सुपर स्ट्रांग बियर कैन कुल 86 पेटी (कुल- 1032 बल्क लीटर) विधिवत जप्त की। वही मौके से फरार आरोपी के विरूद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 एवं संशोधित अधिनियम 2000 की धारा 34(1)(क), 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही नवीन विधान के तहत विडियोग्राफी व फोटोग्राफी की गई। उक्त जप्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य राशि रुपये 2 लाख 68 हजार 320 रूपये है।

Next Post

चंद्रमा टोला रेलवे क्रॉसिंग के नाले में मिला महिला का शव

Sat Apr 5 , 2025
सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न अंतर्गत चंद्रमा टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले में आज शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए शव का […]

You May Like