चंद्रमा टोला रेलवे क्रॉसिंग के नाले में मिला महिला का शव

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न अंतर्गत चंद्रमा टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास नाले में आज शनिवार की सुबह एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेते हुए शव का शिनाख्त करने में जुटी हुई है। इस पूरे मामले में हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। उक्त महिला उक्त टोले की नही है। आखिर महिला को कौन यहां लाकर फेंक कर गया है। कई बिंदुओं पर पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है।

इधर यह भी बताया जाता है कि नाले में पानी नहीं है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला के शव को नाले से निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। अभी तक पुलिस को यह सूचना नहीं मिली कि आखिर यह महिला कहां की है और कौन है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले के विवेचना में जुट गई है।

Next Post

5 दिन में 100 वाहनों पर हुई ऑनलाइन चालानी कार्रवाई

Sat Apr 5 , 2025
सिंगरौली। थाना यातायात पुलिस टीम द्वारा शहर के चौराहों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरे के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले सैकड़ा भर वाहन चालकों के विरुद्ध ऑनलाइन चालानी कार्रवाई की गई है। यातायात के इस कार्रवाई से लापरवाह वाहन चालको में हड़कंप मचा है। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम […]

You May Like