अनियंत्रित होकर पलटी लोडिंग पिकअप, एक बुजुर्ग की मौत, 5 घायल

जबलपुर। कुण्डम थाना अंतर्गत महानदी पुल के पास जबलपुर-डिण्डोरी मार्ग पर बीती रात तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमें सवार बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार गोराबजार निवासी रामसजीवन ठाकुर (68) बीती रात करीब 10:30 बजे लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी 20 जीबी 1253 में माल लोड कर मजदूरी के साथ डिण्डोरी जा रहे थे। रात लगभग 1:30 बजे जब वाहन कुण्डम के महानदी पुल के पास पहुँचा, तो चालक ने मोड़ पर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया। तेज रफ्तार होने के कारण पिकअप सड़क पर ही पलट गई। हादसे की जानकारी मिलते ही रामसजीवन का पुत्र रोशन ठाकुर और ठेकेदार नटवर पटेल मौके पर पहुँचे। घायलों को तत्काल कुण्डम शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद रामसजीवन ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Next Post

ट्रेन की दहशत में गायों ने पुल से लगाई छलांग, दो की मौत, राहगीर भी घायल

Mon May 11 , 2026
जबलपुर। ग्वारीघाट थाना अंतर्गत आस्था नगर के पास बीती रात रेलवे ओवरब्रिज से गुजर रहे गायों के झुंड के सामने अचानक ट्रेन आने से मची भगदड़ में तीन गायों ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। इस हादसे में दो गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक […]

You May Like