लक्ष्मीबाई समाधि से, महाराणा प्रताप चौक तक 18 को रैली: राजा 

​ग्वालियर। सर्व समाज’ संस्था के बैनर तले शहर में एक रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में सर्व समाज की एकजुटता और समरसता की अनोखी झलक देखने को मिलेगी। यह जानकारी संस्था के संयोजक एवं संस्थापक समाजसेवी राजा

चौहान ने दी। ​रैली की पूर्व तैयारियों को लेकर अपने कार्यालय पर सर्व समाज के प्रमुख युवाओं व समाज बंधुओं की एक आवश्यक बैठक में राजा ने रैली के सफल आयोजन, मार्ग व्यवस्था और तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया। राजा ने बताया कि दशहरा पर्व 20 तारीख को है और इस दिन पहले से ही क्षत्रिय समाज की रैली और अन्य या दशहरा पूजन कार्यक्रम होते हैं इसलिए सर्व समाज द्वारा दशहरा पर्व के उपलक्ष में निकल जाने वाली रैली 18 अक्टूबर को निकल जाएगी। सभी समाजों के लोग एकजुट होकर 18 अक्टूबर को दोपहर 1:00 बजे शहर में विशाल शोभायात्रा (रैली) निकालेंगे।

​यह रहेगा रैली का मार्ग

संशोधित मार्ग के अनुसार यह रैली रानी लक्ष्मीबाई समाधि स्थल (फूलबाग) से प्रारंभ होगी, जो पुराना पड़ाव पुल, स्टेशन मार्ग, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, फिजिकल कॉलेज और एमआईटीस कॉलेज से होते हुए गोले का मंदिर स्थित महाराणा प्रताप चौक तक जाएगी। ​चौहान ने कार्यक्रम को अनुशासित व भव्य बनाने के लिए बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व युवाओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपीं।

​बैठक में ये रहे मौजूद युवाओ ने लिया संकल्प 

आयोजन की बैठक में मुख्य रूप से पूर्व सैनिक सौदान सिंह तोमर प्रदीप दंडोतिया, अनिल सिसोदिया,सत्येंद्र शर्मा,सोनू दुबे, टीटू चौहान,करण देवराज, अभिचल,विशाल श्रीवास्तव, भूपेंद्र अभी आशु, हर्ष, पंपी, विकास, तेजू, सत्येंद्र बघेल, शुभम, संतोष, राजदीप कौरव, हिमांशु, युवराज, सूरज जाट, आशीष कुशवाह, नरेश, अभिषेक पाल, अतुल, नरेंद्र, पिंकू, सुमित, कृष्ण बघेल, मिहिर झारखंड बघेल, सचिन, अमन, कुलदीप पाठक, राज लालू, टायसन, रिंकू जाटव, नीरज,जितेंद्र राजावत, संतोष पाठक और कनिष्क कंसाना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी उपस्थित जनों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि इस विशाल रैली को ऐतिहासिक और यादगार बनाया जाएगा।

Next Post

मोतीलाल ओसवालएमएफ ने 'मोतीलाल ओसवाल निफ्टी रीट्सऔर रियल्टी इंडेक्स फंड'(Motilal Oswal Nifty RIETs& Realty Index Fund)शुरू किया

Mon Oct 5 , 2026
एनएफओ 25 सितंबर, 2026 को खुलकर 9 अक्टूबर, 2026 को बंद होगा यह नियमों पर आधारित एक इंडेक्स फंड है जो भारत के लिस्टेड रियल एस्टेट इकोसिस्टम — यानी रीट्सऔर रियल्टी कंपनियों — में निवेश का मौका देता है। मुंबई,  मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड (एमओएमएफ) ने अपनानया फंड ऑफर, “मोतीलाल […]

You May Like