युवती ने लगाई फांसी

जबलपुर: कोतवाली थाना अंतर्गत चेरीताल निवासी युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है पुलिस जांच कर रही है ।पुलिस के मुताबिक रितिक रजक 24 वर्ष निवासी राजीव नगर चेरीताल ने सूचना दी कि वह छोटा फुहारा में पूजन सामग्री की दुकान चलाता है।

शाम 7:30 बजे उसकी चाची संगीता रजक काम से घर पर आई तो उन्होंने दरवाजा खोलने के लिये पलक रजक को आवाज लगाकर खटखटाया तो दरवाजा नही खुला जोर जोर से आवाज आने लगी तो वह दौडक़र गया चाची से पूछा क्या हो गया तो बोली मैं पलक को दरवाजा खोलने को आवाज लगा रही हूँ दरवाजा नही खोल रही है दरवाजा नही खुला तो खिडकी से झाक कर देखा तो पलक बल्ली में अपनी चुन्नी से फन्दा बनाकर लटकी दिखी, छत की शीट हटाकर अन्दर घुसा और दरवाजा खोल कर चाची की मदद से चुन्नी को कैंची से काटकर उतारा और मोटर सायकल से अस्पताल लेकर गये डाक्टर ने परीक्षण उपरांत पलक रजक 19 वर्ष निवासी राजीव नगर चेरीताल को मृत घोषित कर दिया।

Next Post

इजरायल ने ईरान पर हवाई हमले करने के लिए इराक में बनाया गुप्त सैन्य अड्डा : रिपोर्ट

Sun May 10 , 2026
तेहरान, 10 मई (स्पूतनिक/वार्ता) इजरायली अधिकारियों ने ईरान के खिलाफ हवाई हमले शुरू करने के लिए इराकी रेगिस्तान में गुप्त सैन्य अड्डा स्थापित किया है। यह जानकारी रविवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों सहित अन्य स्रोतों के हवाले से दी। सूत्रों के अनुसार, इजरायली सेना ने विशेष बलों […]

You May Like