
सतना। स्थानीय बढ़ईया टोला स्थित मकान के एक ही कमरे में युवक युवती की लाश मिलने से क्षेत्र में हडक़म्प मच गया है. देर शाम हुए इस खुलासे से परिजन भी सख्ते में हैं वहीं दूसरी ओर आसपास के रहवासी भी घटनाक्रम को लेकर कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं.मिली जानकारी के अनुसार कोलगवां थाने के अन्तर्गत बढ़इया टोला क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे बेला सेमरिया निवासी अम्बिकेश गौतम पिता रामकलेश गौतम की लाश कमरे की ठाठ में फांसी पर झूलती मिली. उसी के पास कोतमा निवासी वर्ग-1 की शिक्षिका पूनम अहिरवार पिता शिवकुमार अहिरवार उम्र 29 वर्ष का लथपथ शव कमरे में रखे बेड से बरामद हुआ. इस घटना की सूचना मृतक के भाई ने देर शाम कोलगवां पुलिस को दी. सूचना मिलते ही नगर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह व कोलगवां के नगर निरीक्षक सुदीप सोनी मौके पर पहुंचे. घटना के संदर्भ में प्राथमिक तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने की वजह से फोरेंसिंक अधिकारी डा. महेन्द्र सिंह को भी घटना स्थल की जांच के लिए बुलाया गया. मृतक के भाई का कहना है कि कमरे में मिली युवती के बारे में उसके पास कोई जानकारी नहीं है. वह 8 मई को पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गांव चला गया था. इसके बाद गांव से अकेले ही बड़ा भाई अब्रिकेश लौटा .गांव से सीधे मामा के यहां आयोजित बरहो कार्यक्रम में शामिल होने चला गया. दूसरे दिन सुबह जब कमरे पहुचा तो बाहर से ताला लगा मिला. ऐसी स्थिति में सीधे कालेज चला गया शाम को भी जब ताला लगा मिला तो उसे कुछ संदेह हुआ ऐसी स्थिति में किसी तरह से बाहर का ताला खोल लिया और अंदर से बंद कुंडी उससे नहीं खुल पाई. लेकिन अंदर कूलर चलने की आवाज आ रही थी ऐसी स्थिति में उसने पुलिस को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी. पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. अभी कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं है.
