युवा उत्सव में बिखेरे लोक संस्कृति के रंग, विजेताओं ने जीते पुरस्कार

ग्वालियर: आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत जिला स्तरीय 28वाँ युवा उत्सव का आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग, नेहरू युवा केन्द्र व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में बाल भवन में किया गया। कार्यक्रम के तहत 15 से 29 वर्ष के युवाओं ने प्रधानमंत्री के पंच प्रण पर आधारित विज्ञान मेला, कहानी लेखन, कविता लेखन, चित्रकला, भाषण, मोबाइल फ़ोटोग्राफी, समूह लोक नृत्य प्रतियोगता में भाग लिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।जिला स्तरीय विजेताओं पर संभाग पर प्रस्तुति देने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यक्रम में नेहरू युवा केन्द्र की जिला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन, माधव महाविद्यालय से प्रोफ़ेसर मनोज अवस्थी, खेल एवम् युवा कल्याण विभाग से राजेश लिखार एवम् समस्त स्टाफ़ व प्रत्येक विधा में ज्यूरी सदस्य मौजूद रहें।
ये रहे विजेता
चित्रकला में पहला स्थान विकास राजे, दूसरा स्थान आरिफ़ ख़ान और तीसरा स्थान महक बाथम को मिला । कविता लेखन में प्रथम स्थान पंकज पाल दूसरा स्थान स्नेहा श्रीवास और तीसरा स्थान महक बाथम को मिला ।मोबाइल फ़ोटोग्राफी में पहला स्थान दिशा नरवरिया दूसरा स्थान ईशांत माँझी और तीसरा स्थान रंजीत तिवारी को प्राप्त हुआ।भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सोमेश वाधवानी दूसरा स्थान दिया तोमर और तीसरा स्थान साक्षी श्रोत्रीय को मिला।सांस्कृतिक लोकनृत्य में अलवी डाँस ग्रुप ने बाज़ी मारी। कहानी लेखन में सुलोचना व विज्ञान मेला(एकल) में कार्तिक साहू ने बाज़ी मारी।

Next Post

प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भेजा जेल

Fri Jan 3 , 2025
इंदौर: एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर धरना देने की योजना बना रहे नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के दो सदस्यों, राधे जाट और रंजीत किसानवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने बताया कि दोनों सदस्य बुधवार को डीडी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन और बैठक करने वाले थे. […]

You May Like