प्रदर्शन कर रहे दो लोगों को भेजा जेल

इंदौर: एमपीपीएससी ऑफिस के बाहर धरना देने की योजना बना रहे नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के दो सदस्यों, राधे जाट और रंजीत किसानवंशी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
पुलिस ने बताया कि दोनों सदस्य बुधवार को डीडी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन और बैठक करने वाले थे. इससे पहले भी एमपीपीएससी न्याय यात्रा के दौरान उन पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज हो चुका है. राधे जाट ने सोशल मीडिया पर वीडियो स्टेटस डालकर अभ्यर्थियों से बैठक में शामिल होने की अपील की थी.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बुधवार सुबह ही दोनों को उनके घर से उठा लिया. दोनों की गिरफ्तारी के बाद उनके साथियों ने सोशल मीडिया और ट्विटर के जरिए उनकी रिहाई के लिए आवाज उठाई. गुरुवार को पुलिस ने धारा 151 के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों को जेल भेज दिया. मामले में भंवरकुआं थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि बिना अनुमति प्रदर्शन करने की योजना के कारण कार्रवाई की गई. इससे पहले भी दोनों पर नियमों का उल्लंघन करने का मामला दर्ज हो चुका था.

Next Post

ग्वालियर के एसपी धर्मवीर सिंह एसएसपी पद पर प्रमोट

Fri Jan 3 , 2025
ग्वालियर: ग्वालियर के जांबाज और दो बार के राष्ट्रपति पुलिस पदक प्राप्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) धर्मवीर सिंह गुरूवार से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) होंगे। राज्य शासन के गृह विभाग ने उनको अब एसएसपी के पद पर पदोन्नत किया हैं। गुरूवार को उन्होंने एसएसपी पद पर अपनी ज्वाइनिंग ली। ज्ञांतव्य है […]

You May Like