निर्माणाधीन टंकी से गिरे मजदूर की इंदौर में इलाज के दौरान मौत 

नीमच। जीरन नगर परिषद क्षेत्र में अमृत 2.0 योजना के तहत बन रही पानी की टंकी के निर्माण के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम को टंकी से गिरने के बाद एक मजदूर के सीने में सरिया आर-पार हो गया, जिससे इंदौर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इलाज के दौरान इंदौर में हुई मौत

जानकारी के अनुसार, ठेकेदार का बुआ का लडक़ा नेमीचंद (35) निवासी मल्हारगढ़ निर्माण स्थल पर कार्य का निरीक्षण कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ा। नीचे लगे कॉलम के लोहे के सरियों में वह जा अटका, जिससे एक सरिया उसके सीने के आर-पार निकल गया।

स्थानीय लोगों ने सरिए से काटकर मजदूर को बाहर निकाला

मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद नेमीचंद को सरिए से काटकर बाहर निकाला। एंबुलेंस पायलट दशरथ व्यास और ईएमटी ज्ञानेश धनगर की मदद से घायल को नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।

नेमीचंद की हालत गंभीर होने के कारण उसे शहर के निजी अस्पताल में रेफर किया गया, जहां से बाद में इंदौर भेजा गया। उपचार के दौरान नेमीचंद ने इंदौर के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

पीएम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव

मंगलवार को शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण स्थल पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। उनका कहना है कि यदि सुरक्षा उपकरण और एहतियाती उपाय होते, तो यह हादसा टाला जा सकता था। लोगों ने ठेकेदार पर मजदूरों की जान जोखिम में डालकर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाया है।

Next Post

खरगोन की पुलिस टीम जांच करने पहुंची रीवा

Tue Nov 11 , 2025
रीवा। प्रदेश के खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल की फोटो डीपी में लगाकर फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट बनाकर ठगो द्वारा अफसरो को मैसेज भेज कर पैसे मांगने के मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी. साइबर ठगो द्वारा अलग-अलग अधिकारियों को मैसेज भेज कर पैसे मांगे गये थे. पुलिस की […]

You May Like