
रीवा। प्रदेश के खरगोन कलेक्टर भव्या मित्तल की फोटो डीपी में लगाकर फर्जी व्हाट्सअप अकाउंट बनाकर ठगो द्वारा अफसरो को मैसेज भेज कर पैसे मांगने के मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई थी. साइबर ठगो द्वारा अलग-अलग अधिकारियों को मैसेज भेज कर पैसे मांगे गये थे. पुलिस की साइबर टीम मामले की जांच शुरू की. मंगलवार को खरगोन पुलिस की टीम रीवा पहुंची और पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी. बताया गया है कि रीवा में ही एटीएम के द्वारा साइबर ठगो ने पैसे निकाले थे. जिसके बाद खरगोन पुलिस को जानकारी मिली और साइबर पुलिस की टीम जांच करने रीवा पहुंची. टीम ने एटीएम फुटेज देखे और उसके बाद सीधे पुलिस कंट्रोल रूम पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे की फोटो देखी. कुछ संदेही नजर आए है, फुटेज के आधार पर खरगोन पुलिस आगे की जांच कर रही है. रीवा पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि खरगोन में साइबर ठगी को लेकर पुलिस टीम रीवा आई थी और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी है.
