
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश पड़ी मिली। मृतक के शरीर में चोट के निशान है जिसके चलते हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक कौन है इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक एक अज्ञात युवक का शव ग्राम बारहा समाधी रोड कैनाल पुल के पास संदिग्ध अवस्था में मिला जिसके सिर पर चोट है। मृतक की उम्र करीबन 45 साल है जो सफेद रंग की हाफ शर्ट पहना है जिसकी पीठ तरफ जबलपुर फेफड़ों को बचाओ छपा है। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास में जुट गई है। साथ ही गुमशुदगी रिकॉर्ड को भी खंगाला रहा है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल सकेगा जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
