
देवसर। जियावन थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राविर्ती निवासी एक प्रौढ़ व्यक्ति के कब्जे से पुलिस ने 370 ग्राम गांजा जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुये मामले को जांच में लिया है। पुलिस के अनुसार मुखबिरो के जरिये मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने हर्राविर्ती निवासी कालीचरण केवट उम्र 55 वर्ष घर के बाहर आज गांजा बेच रहा था, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचते हुये गांजा बरामद कर वजन कराया गया, जहां 370 ग्राम गंाजा जप्त किया गया।
