सात चाकुओं के साथ पांच गिरफ्तार

जबलपुर: चार थानों की पुलिस ने पांच चाकूबाजों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पांच चाकू जब्त किए गए है। यह कार्रवाईयां पनागर, घमापुर, कोतवाली, लार्डगंज पुलिस ने की है। जानकारी के मुताबिक पनागर पुलिस ने आवास पड़रियामें दबिश देकर सुंदर गौड़ पिता दिलीप गौड़ 22 वर्ष निवासी आवास पड़रिया को तीन चाकू के साथ पकड़ा। पूछताछ करने पर निक्की उर्फ निखिल केवट निवासी रैपुरा से चाकू खरीदना बताया।

इसके बाद पुलिस ने रिंग रोड पुल के पास निपनिया में दबिश देते हुये राहुल वंशकार पिता स्व. भीम वंशकार 22 वर्ष को एक चाकू के साथ दबोचा। इसी प्रकार घमापुर पुलिस ने आदित्य दुबे निवासी सरकारी कुआ एवं कोतवाली पुलिस ने विशाल विश्वकर्मा 26 वर्ष निवासी राजीवनगर को एक-एक चाकू के साथ पकड़ा। इसी प्रकार लार्डगंज पुलिस ने अंकित गुप्ता 24 वर्ष निवासी उजारपुरवा को एक बटनदार चाकू के साथ पकड़ा गया।

Next Post

सड़क किनारे टायर चेक कर रहे ड्राइवर को ट्रक ने रौंदा

Mon Jan 19 , 2026
गुना: जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गई। घटना शांति ढाबा के पास की है, जहां सड़क किनारे खड़े अपने कंटेनर के टायर चेक कर रहे चालक को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक गंभीर […]

You May Like