ब्यावरा। सोमवार की देर शाम को कुछ स्थानों पर शुभ मुहूर्त में होलिका की पूजा अर्चना करने के पश्चात होलिका दहन किया गया.
स्थानीय राजगढ़ रोड पर स्थित होलिका की पूजा अर्चना के बाद रात्रि में दहन कर दिया गया. इसी प्रकार अग्रवाल धर्मशाला परिसर में स्थित होलिका का भी दहन रात्रि करीब 9 बजे कर दिया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे. अन्य स्थानों पर भी होलिका दहन की तैयारी की जा रही थी. गौरतलब है कि नगर में लगभग 36 स्थानों पर होलिका दहन के आयोजन हुए.
