भारत सरकार से प्रसार भारती मॉडल की मांग

जबलपुर: जीसीएफ के विद्यानगर गेट पर आमसभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारत सरकार से प्रसार भारती मॉडल की मांग की गई। कार्यक्रम में ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन पाठक ने कहा कि प्रसार भारती मॉडल के तहत कर्मचारी इसी निर्माणी में सेवा देते रहेंगे एवं सभी आयुध निर्माणी के वेतन निर्धारण का लाभ लेते हुए सरकारी कर्मचारी से ही रिटायर्ड होंगे।

निगमीकरण चुनने पर आप सरकारी नहीं निगम के कर्मचारी रहेंगे ,निगम के नियम कानून पर सेवा देना होगा इतना ही नहीं कार्य निष्पादन सही न होने की स्थिति पर आपको 3 महीने की नोटिस पर कार्य मुक्त किया जा सकता है। इसलिए संगठित रहें और सही समय पर सही फैसला लें।कार्यक्रम में मजदूर संघ हथौड़ा के विनय गुप्ता, रोहित यादव, उत्तम विश्वास, अमित चंदेल, राजा पांडे, बीरबल, पार्थ ओझा राहुल गुप्ता, राजेश भारती, रितेश बेन, देवेंद्र प्रताप, आशीष विश्वकर्मा, विवेक शुक्ला सहित अन्य मौजूद रहे।

Next Post

मंदिर के पास सजे जुआ फड़ पर छापा, आधा दर्जन पकड़ाए

Fri Oct 17 , 2025
जबलपुर: तेवर में खेरमाई मंदिर के पास सजे जुआ फड़ पर भेड़ाघाट पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से 2 हजार 950 रूपये जप्त किए गए। पुलिस ने बताया कि तेवर में खेरमाई मंदिर के पास बिजली के खम्बे के नीचे ताश […]

You May Like