हाईवे पर पिकअप के आगे लेटकर मौत को गले लगाया

इंदौर/पीथमपुर: आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर शाम एक हृदय विदारक घटना हुई. यहां एक युवक तेज रफ्तार पिकअप के सामने अचानक सड़क पर लेट गया. कुछ ही सेकंड में पिकअप उसके ऊपर से गुजर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया, जिसमें युवक खुद को सड़क पर लेटाते हुए साफ दिखाई दे रहा है.

घटना सागौर थाना क्षेत्र के खंडवा चौराहा स्थित पंचवटी ढाबे के सामने की है. मृतक की पहचान 30 वर्षीय जीतू वासुदेव पिता कोमल वासुदेव, निवासी झांसी उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है. वह इसी ढाबे पर काम करता था. सोमवार रात वह ढाबे से बाहर निकला और कुछ ही देर बाद यह हादसा हो गया. थाना प्रभारी प्रकाश सरोदे के अनुसार, घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है और मामला संदिग्ध लग रहा है.

फुटेज में युवक जानबूझकर सड़क पर लेटता नजर आ रहा है. मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. ढाबा संचालकों और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना की सही वजह सामने आ सके. पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक विवाहित था और उसके दो छोटे बच्चे हैं. परिजन शव लेकर झांसी रवाना हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में यह चर्चा बनी हुई है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया, पुलिस अब इस सवाल के जवाब तलाशने में जुटी है

Next Post

त्योहारों में बेहतर ड्यूटी देने वाले 48 पुलिसकर्मी सम्मानित

Wed Oct 15 , 2025
इंदौर: त्योहारों के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित करते हुए पुलिस कमिश्नर ने 48 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और एक-एक हजार रुपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया. ये सभी पुलिसकर्मी नवरात्रि, दशहरा और करवाचौथ के दौरान शक्ति मोबाइल टीम में तैनात थे और उन्होंने महिला सुरक्षा को […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।