राजस्थान में 88 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग पूर्ण

जयपुर, 29 नवम्बर (वार्ता ) राजस्थान में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) का कार्य तेज और पारदर्शिता के साथ प्रगति पर है और करीब 88 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है जबकि 94 प्रतिशत मतदाताओं के प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने शनिवार को बताया कि पिछले 11 दिनों में मैपिंग 70 प्रतिशत से बढ़कर करीब 88 प्रतिशत हो चुकी है। इसी प्रकार राज्य के करीब 88 प्रतिशत मतदाताओं को अब किसी भी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

उन्होंने बताया कि राज्य में कुल पांच करोड़ 46 लाख 56 हजार 215 गणना प्रपत्रों में से पांच करोड़ नौ लाख से अधिक प्रपत्र ईसीआई-नेट पर अपलोड किए जा चुके हैं, जो निर्धारित अवधि से पांच दिन पहले ही 94 प्रतिशत उपलब्धि है। यह सफलता तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और जिला स्तर पर सतत निगरानी का परिणाम है।

श्री महाजन ने कहा कि राज्य के 18 हजार से अधिक पोलिंग बूथों पर बीएलओ द्वारा सौ प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है।

श्री महाजन ने बताया कि पोलिंग बूथ पर 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने में बाड़मेर जिला अव्वल है। बाड़मेर में अब तक कुल 1407 पोलिंग स्टेशनों पर शत प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। साथ ही बालोतरा के 751 और चूरू के 668 पोलिंग स्टेशनों पर 100 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि बाड़मेर, गुढामलानी, चौहटन एवं बायतु विधानसभा क्षेत्र में 100 प्रतिशत गणना प्रपत्र डिजिटाइज हो चुके हैं।

 

 

Next Post

तमिलनाडु की मांगों को अनदेखा कर रहा है केंद्र - स्टालिन

Sat Nov 29 , 2025
चेन्नई, 29 नवंबर (वार्ता) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और द्रमुक अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने शनिवार को केंद्र सरकार पर तमिलनाडु की वैध मांगों को अनसुना करके ‘भेदभाव और विश्वासघात’ करने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे देश के सबसे बड़े लोकतंत्र के दावे के विपरीत बताया और कहा कि केंद्र को संसद […]

You May Like