कुल्हाड़ी मारकर पति ने की पत्नी की हत्या

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत कृषि उपज मंडी के समीप पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडी निवासी मनोहर सेन और पत्नी रश्मि सेन उम्र 35 वर्ष की बीती रात नशे की हालत में कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है. पुलिस के अनुसार दंपत्ति के तीन बच्चे है जो अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते है. शव का आज पोस्टमार्टम कराया गया और पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. जिसके पश्चात दाह संस्कार कराया गया है. पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है.

Next Post

जगदीशपुर कैबिनेट बैठक और मानसून सत्र की तैयारियों की सीएम ने की समीक्षा

Sat Jul 18 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने भोपाल स्थित निवास पर 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक तथा 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की व्यवस्थाओं और कार्ययोजना […]

You May Like