
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को अपने भोपाल स्थित निवास पर 19 जुलाई को ग्राम जगदीशपुर में प्रस्तावित राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक तथा 20 जुलाई से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों की व्यवस्थाओं और कार्ययोजना पर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री ने कैबिनेट के समक्ष अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किए जाने वाले विभिन्न विधेयकों और प्रस्तावों की भी विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी प्रस्तावों को पूरी तैयारी और समन्वय के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही मानसून सत्र के दौरान सरकार की प्राथमिकताओं और विभागीय तैयारियों को लेकर भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और प्रभावी ढंग से सुनिश्चित करने को कहा।
