राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली से पहले जहरीली हुई हवा, रेखा सरकार की शीतकालीन कार्य योजना विफल- दिल्ली कांग्रेस

नयी दिल्ली, 02 नवंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने राजधानी में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर रेखा गुप्ता सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि दिवाली से पहले ही दिल्लीवासी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की शीतकालीन कार्य योजना प्रदूषण पर नियंत्रण करने में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 261 तक पहुंच गया है, जबकि रोहिणी में 396, अलीपुर में 382 और मुंडका में 377 दर्ज किया गया।

आईटीओ, अक्षरधाम, चांदनी चौक और जहांगीरपुरी सहित कई इलाकों में भी प्रदूषण गंभीर स्थिति में है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और पिछली आम आदमी पार्टी सरकार ने वायु एवं जल प्रदूषण से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाये। वाहनों से निकलने वाला धुआं, टूटी सड़कों की धूल और निर्माण कार्यों से होने वाला प्रदूषण समस्या को लगातार गंभीर बना रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि प्रदूषण नियंत्रण योजनाएं और ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) कागजों तक सीमित हैं। उन्होंने यमुना सफाई को लेकर भी भाजपा और आप पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्लीवासियों को स्वच्छ हवा और साफ पानी उपलब्ध कराने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

.....

Next Post

दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर ACP और SHO का धरना, ट्रांसफर के फैसले पर कमिश्नर से नाराजगी

Mon Nov 2 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के भीतर शाहदरा विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। पहले इस मामले में वकीलों ने पुलिस अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोला और अब ACP और SHO अपने ही विभाग के फैसले के विरोध में पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। दोनों अधिकारियों के तबादले के बाद […]

You May Like