चुनिंदा दालों में तेजी, खाद्य तेल नरम

नई दिल्ली 11 जून (वार्ता) विदेशी बाजारों के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर आज आवक बढ़ने से खाद्य तेलों में भारी गिरावट देखी गयी जबकि मांग निकलने से चुनिंदा दाल दलहन में तेजी रही। इस दौरान मीठे के बाजार में टिकाव रहा।

तेल-तिलहन : वैश्विक स्तर पर मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का जून वायदा 40 रिंगिट उतरकर 3880 रिंगिट प्रति टन पर आ गया। वहीं, जून का अमेरिकी सोया तेल वायदा 0.15 सेंट की तेजी के साथ 47.53 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

इस दौरान घरेलू बाजार में मूंगफली तेल 220 रुपये प्रति क्विंटल, सूरजमुखी तेल 512 रुपये प्रति क्विंटल, सोया रिफाइंड 147 रुपये प्रति क्विंटल, पाम ऑयल 1099 रुपये प्रति क्विंटल और वनस्पति तेल 365 रुपये प्रति क्विंटल की नरमी देखी गयी। इस दौरान सरसों तेल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

गुड़-चीनी : मीठे के बाजार में स्थिरता रही। इस दौरान चीनी और गुड़ के भाव पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

दाल-दलहन : दाल-दलहन के बाजार में चुनिंदा दाल दलहनों में तेजी रही। इस दौरान मूंग दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल, उड़द दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल और अरहर दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल उबल गयी जबकि चना, चना दाल और मसूर दाल के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।

अनाज : अनाज मंडी में भाव स्थिर रहे। इस दौरान चावल और गेहूं के दाम पिछले कारोबारी दिवस के स्तर पर पड़े रहे।

 

Next Post

ऑस्ट्रिया के स्कूल में सामूहिक गोलीबारी के बाद तीन दिन का राष्ट्रीय शोक

Wed Jun 11 , 2025
वियना, 11 जून (वार्ता) ऑस्ट्रिया के स्कूल में सामूहिक गोलीबारी के बाद मंगलवार को तीन दिवसीय राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गयी। इस घटना में कम से कम 11 लोग मारे गये जिसमें हमलावर भी शामिल है। अन्य 11 को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। […]

You May Like