ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली पंजाब किंग्स टीम में

चंडीगढ़, 25 मार्च (वार्ता) ऑस्ट्रेलियाई स्टार मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली को आधिकारिक तौर पर पंजाब किंग्स टीम में शामिल किया गया हैं। न्यू चंड़ीगढ़ के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडिय में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 सत्र की तैयारियों के लिए ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी बुधवार को टीम के बाकी सदस्यों से जुड़ने के लिए मोहाली पहुंची।

पिछले सीजन की उपविजेता किंग्स पिछले कुछ हफ़्तों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं। टीम अब गुजरात जायंट्स के खिलाफ अपने बहुप्रतीक्षित सीज़न के पहले मैच के लिए कमर कस रही है। यह मैच 31 मार्च को अपने घरेलू दर्शकों के सामने खेला जाएगा।

आईपीएल 2026 के पंजाब किंग्स की टीम इस प्रकार है :- श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह ओमरजई, हरनूर सिंह पन्नू, हरप्रीत बराड़, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्को जानसेन, मार्कस स्टोइनिस, मिच ओवेन, मुशीर खान, नेहल वढेरा, प्रभसिमरन सिंह, विष्णु विनोद, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, वैशाख विजयकुमार, ज़ेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वारशुइस और प्रवीण दुबे।

Next Post

अक्षय तृतीया पर खेरी जयपुरा में सजेगा 39वां सामूहिक विवाह सम्मेलन, आशीर्वाद देने पहुँचेंगे दिग्गज

Wed Mar 25 , 2026
सिलवानी। जिला साहू समाज रायसेन के तत्वाधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इस वर्ष 20 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के अवसर पर ग्राम खेरी जयपुरा में आयोजित किया जाएगा। यह सम्मेलन इस बार अपने 39वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सम्मेलन को लेकर साहू […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।