मोरवा में सफाई कर्मी ने फांसी लगाकर दी जान 

सिंगरौली । जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के बिरला कॉलोनी में संविदा पर सफाई कार्य करने वाले एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गजेंद्र वाल्मीकि उर्फ गज्जू पिता स्व. रामजी लाल उम्र लगभग 55 वर्ष के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गजेंद्र वर्तमान में एनसीएल गैस गोदाम के बगल में वाल्मीकि मंदिर के पीछे स्थित एक झोपड़ी में निवास करते थे और बिरला कॉलोनी क्षेत्र में संविदा के आधार पर सफाई कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। स्थानीय लोगों एवं समाजसेवियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पत्नी लगभग तीन से चार दिन पूर्व अपने मायके उ.प्र.गई हुई थी। इसी दौरान शुक्रवार रात्रि को गजेंद्र ने अपने निवास स्थान पर फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

Next Post

विंध्य के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलना चाहिए: रामनिवास

Sun Jun 14 , 2026
सिंगरौली । जिला एमेच्योर कुश्ती संघ सिंगरौली के तत्वाधान में बैढ़न स्थित काइट्स राइज विद्यालय परिसर में आयोजित दो दिवसीय विंध्य केसरी संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन विंध्य क्षेत्र के पहलवानों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने तथा कुश्ती खेल को बढ़ावा […]

You May Like