नैचुरल स्टार नानी स्टारर द पैराडाइज का नया पोस्टर रिलीज़

मुंबई, (वार्ता) नैचुरल स्टार नानी स्टारर द पैराडाइज का का नया पोस्टर रिलीज़ हो गया है।

फ़िल्म द पैराडाइज अपनी घोषणा के बाद से ही सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही है। हर नए अपडेट के साथ दर्शकों की उत्सुकता चरम पर पहुंच जाती है। इस फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक श्रीकांत ओडेला कर रहे हैं, और इसमें लीड रोल में नेचुरल स्टार नानी नजर आयेंगे। द पैराडाइज 2026 की सबसे ज्यादा इंतेज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक है, जो नानी और उनके श्रीकांत ओडेला की दमदार वापसी को दिखाती है।

इसे श्रीकांत ओडेला की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है, जिसमें नानी लीड रोल में हैं। नानी अब देश के सबसे बड़े पैन-इंडिया स्टार्स में गिने जाते हैं, जिन्होंने लगातार सुपरहिट फिल्में दी हैं और सिनेमा की बड़ी हस्तियों में अपनी जगह बनाई है। फिल्म को लेकर उत्साह लगातार बढ़ रहा है और अब मेकर्स ने द पैराडाइज का नया पोस्टर रिलीज़ कर दिया है। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक 08 अगस्त को रिलीज़ किया जाएगा।

पोस्टर में एक सीधी खड़ी बंदूक बादलों वाले आसमान को चीरते हुए दिखाई दे रही है। उसके ऊपर एक छोटे से आदमी की तस्वीर बनी है। आसपास कुछ पक्षी उड़ रहे हैं, जो इस नज़ारे को और खास बना देते हैं। बंदूक के पास बड़े अक्षरों में लिखा है “एंड इट बिगिन टूडे” यानी “और यह आज से शुरू होता है।”

एसएलवी सिनेमाज़ के बैनर तले बनी द पैराडाइज का निर्देशन विज़नरी श्रीकांत ओडेला ने किया है और इसका म्यूज़िक शानदार अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है। यह फिल्म 26 मार्च 2026 को आठ भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पैनिश, बांग्ला, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी।

 

Next Post

इंदौर से पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर पर भी चलेगी मेट्रो

Fri Aug 8 , 2025
वीरेंद्र वर्मा इंदौर:शहर के पश्चिम क्षेत्र में गांधीनगर डिपो से इंदौर पीथमपुर के बीच मेट्रो चलाने का प्रस्ताव है. इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क योजना के ड्राफ्ट में इसका प्रावधान किया गया है. सबसे खास बात यह है कि इकोनॉमिक कॉरिडोर सड़क के बीच में मेट्रो के पियर खड़े करने के लिए […]

You May Like