पत्नी के शराब पीने पर पति को आया गुस्सा, सड़क पर पटककर की हत्या

अनूपपुर। अनूपपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। थाना करनपठार के ग्राम कोडार में पत्नी के शराब पीने से नाराज पति ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी 35 वर्षीय शिव प्रसाद बैगा निवासी ग्राम अखडार थाना शाहपुर जिला डिंडौरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उप निरीक्षक मंगला प्रसाद दुबे के अनुसार 6 अक्टूबर को शिव प्रसाद बैगा अपनी पत्नी के साथ ग्राम तरंग (थाना करनपठार क्षेत्र) में बड़ादेव की पूजा में शामिल होने आया था। पूजा के दौरान रात्रि में पत्नी द्वारा शराब पीने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई। गुस्से में आकर पति ने पत्नी को सड़क पर पटक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। ग्रामीणों ने तत्काल सरई चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और एफएसएल टीम को बुलाया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया तथा आरोपी के खिलाफ धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को ग्राम तरंग से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। बुधवार को उसे राजेन्द्रग्राम न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Next Post

राशिफल-पंचांग : 09 अक्टूबर 2025

Thu Oct 9 , 2025
पंचांग 09 अक्टूबर 2025:- रा.मि. 17 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण तृतीया गुरूवासरे रात 2/49, भरणी नक्षत्रे रात 12/32, वज्र योगे रात 2/47, वणिज करणे सू.उ. 6/12, सू.अ. 5/48, चन्द्रचार मेष रातअंत 6/6 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9. ———————————————————– आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 09 अक्टूबर 2025 […]

You May Like