पंचांग 09 अक्टूबर 2025:-
रा.मि. 17 संवत् 2082 कार्तिक कृष्ण तृतीया गुरूवासरे रात 2/49, भरणी नक्षत्रे रात 12/32, वज्र योगे रात 2/47, वणिज करणे सू.उ. 6/12, सू.अ. 5/48, चन्द्रचार मेष रातअंत 6/6 से वृषभ, शु.रा. 1,3,4,7,8,11 अ.रा. 2,5,6,9,10,12 शुभांक- 3,5,9.
———————————————————–
आज जिनका जन्म दिन है- गुरूवार 09 अक्टूबर 2025
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में अनावश्यक वाद विवाद होगा. मन में तनाव रह सकता है. व्यर्थ चिन्ताओं से कार्य में व्यवधान आयेगा. व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी. आकस्मिक क्रोध की स्थिति बन सकती है. शुभ समाचार प्राप्त होने का योग है. वर्ष के अन्त में नये स़्त्रोतों मेंवृद्धि होगी. रूके कार्यो में गति आयेगी. धार्मिक कार्यो में व्यय होगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आय के नवीन स्त्रातों में वृद्धि होगी. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों का अधिकारी के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यक्तियों को अनावश्यक विवादहो सकता है. सिंह राशि के व्यक्तियों के रूके कार्यो में गति आयेगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शुभ समाचार मिलेगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को व्यर्थ का वाद विवाद से मुक्ति मिलेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को भागदौड़ अधिक होगी. अत्याधिक क्रोध की स्थिति न आने दें.
———————————————————–
आज का भविष्य – गुरूवार 09 अक्टूबर 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, स्वस्थ्य, हष्टपुष्ट एवं चंचल बुद्धिमान एवं परोपकारी होगा, रचनात्मक कार्यो में विशेष निपुण होगा, माता पिता का विशेष भक्त होगा, मित्रों की संख्या सीमित होगी, जन्म स्थान से दूर रहकर उन्नति करेगा.
———————————————————–
मेष- उच्च अध्ययन पर विचार होगा, धार्मिक कार्यो में रूचि रहेगी, जमीन जायजाद प्रापर्टी आदि के कार्यो में सफलता मिलेगी, सुख शांति में वृद्धि होगी.
वृषभ- बुजुर्गो के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा, व्यापारिक क्षेत्र में अत्याधिक विश्वास न करें, खरीदी बिकी के कार्य में व्यस्त रहेंगे.
मिथुन- साझेदारी में बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं, पुराने मित्रों से भेंटवार्ता होगी, आर्थिक मदद मिलेगी, परिश्रम अधिक करना होगा.
कर्क- कुछ लोग आपको अंधेरे में रखकर नुकसान पहुंचा सकते हैं, अधिकारियों से मदद मिलेगी, नवीन योजनाओं में संलग्नता रहेगी, मांगलिक कार्यो पर विचार होगा.
सिंह- कानूनी मामलों में सावधानी से निर्णय लेने की जरूरत है, गफलतबाजी से बचना चाहिए, मित्र वर्ग मदद करेंगे, व्यर्थ वाद विवाद से बचें.
कन्या- बने बनाये कार्यो में अचानक व्यवधान आ सकता है, मित्रों का सहयोग रहेगा, दिन के उत्तरार्ध में कष्ट हो सकता है.
तुला- आर्थिक कार्यो में सफलता मिलेगी, जोखिम के कार्यो में रूचि रहेगी, व्यापार में उन्नति का योग है, मित्र मिलन होगा.
वृश्चिक- बीती बातों को याद करके निजी संबंध में कटुता बढेगी, लाभदायक अवसर मिलेगा, नये कार्य को जहां तक बने टालना हितकर रहेगा.
धनु- अटका धन मिलने के आसार हैं, सामाजिक प्रतिष्ठा, मान सम्मान मिलेगा, अनावश्यक विवादों को टालें, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.
मकर- सफलता के लिये कार्यो में गति बढ़ायें, जमीन जायजाद के कार्यो में सफलता मिलेगी, मित्रों का सहयोग रहेगा, अतिथि आगमन का योग है.
कुम्भ- मित्रों की मदद से बिखरे कार्य समेटने में मदद मिलेगी, कार्यो में सफलता मिलेगी, रूका धन प्राप्त होगा, निजी पुरूषार्थ बढ़ेगा.
मीन- मित्रों की कहासुनी का मलाल रहेगा, आपकी बुद्धिमानी एवं सूझबूझ से शत्रुवर्ग परास्त होगा, कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, यात्रा एवं लाभ मिलेगा.
———————————————————–
व्यापार-भविष्य:
कार्तिक कृष्ण तृतीया को भरणी नक्षत्र के प्रभाव से पीली, काली, रंग की वस्तुओं का जोरदार उछाल आयेगा, किन्तु आज के बने भाव घटेंगे, सफेद रंग की वस्तुओं का समावेश होगा. व्यापारी वर्ग बाजार का रूख देखकर कार्य करें. भाग्यांक 2694 है.
———————————————————–
