अतिवृष्टि को देखते हुए जर्जर एवं भयप्रद भवनों को नगर निगम ने गिराया

रीवा, बारिश एवं अतिवृष्टि को दृष्टिगत रखते हुए जनसुरक्षा के मद्देनजर नगर निगम रीवा द्वारा शहर में जर्जर एवं भयप्रद भवनों का निरीक्षण तथा उन्हें सुरक्षित तरीके से हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है. निगम की टीम द्वारा ऐसे भवनों को चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, जिनसे आम नागरिकों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न हो सकता है. इसी क्रम में सोमवार को वार्ड क्रमांक 34 स्थित नादिर खान पिता बजीर खान के मकान क्रमांक 149 का नगर निगम की टीम द्वारा निरीक्षण किया गया.

निरीक्षण के दौरान भवन की दीवारें कच्ची एवं मिट्टी से निर्मित पाए जाने के कारण बरसात में भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर एवं भयप्रद हो गई थी. भवन के किसी भी समय गिरने की संभावना को देखते हुए आसपास रहने वाले नागरिकों की सुरक्षा के लिए इससे गंभीर खतरा था. नगर निगम द्वारा भवन स्वामी को नियमानुसार नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर भवन को स्वयं सुरक्षित तरीके से हटाने के निर्देश दिए गए थे. निर्धारित अवधि में भवन नहीं हटाए जाने पर नगर निगम की टीम द्वारा आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से जर्जर एवं भयप्रद भवन को सुरक्षित रूप से गिराने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान कार्यपालन यंत्री राजेश सिंह, सहायक यंत्री राजेश मिश्रा, उपयंत्री हरेराम मिश्रा सहित अतिक्रमण टीम एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

रानीपुरा मार्केट में अतिक्रमण पर निगम की कार्रवाई, व्यापारियों में आक्रोश

Mon Aug 31 , 2026
इंदौर। नगर निगम ने सोमवार को रानीपुरा मार्केट और रिवरसाइड रोड क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। निगम का अमला वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मौके पर पहुंचा और दुकानों के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान दुकानों के सामने बनाए गए […]

You May Like