न्यायाधीश के साले के घर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला पैदल जुलूस, तीसरा अब भी फरार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में दीपावली की रात प्रियदर्शनी कॉलोनी में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। खमरिया थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से दो आरोपियों सुमित दहिया और किशन कुशवाहा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने न्यायाधीश ऋषि राज मिश्रा के साले मयंक पुरोहित के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी की थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चांदी की शिव प्रतिमा, पायल और बिछिया बरामद की हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का पैदल जुलूस भी निकाला। मामले में शामिल तीसरा आरोपी गोपी उर्फ गुलफाम अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

.....

Next Post

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मांझे का कहर, गला कटने से युवक की मौत, 3 महीने के मासूम ने खोया पिता

Tue Nov 24 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित चाइनीज मांझे ने एक युवक की जान ले ली। बारापुला से फरीदाबाद की ओर जाते समय धारदार मांझा युवक के गले में उलझ गया। इससे उसका गला बुरी तरह कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, युवक ऑफिस […]

You May Like