सीधी जिले में अवैध खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 9 वाहन और 1 जेसीबी जब्त

सीधी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की गई। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी विकास मिश्रा तथा पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के निर्देशन और जिला खनिज अधिकारी कपिलमुनि शुक्ला के मार्गदर्शन में खनिज दल ने तहसील गोपदबनास, बहरी एवं कुसमी के विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए रेत और मुरूम के अनाधिकृत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 9 वाहनों तथा 1 जेसीबी मशीन को जब्त किया।

रेत और मुरूम के अवैध परिवहन पर कार्रवाई-

खनिज विभाग की कार्रवाई के दौरान रेत का अनाधिकृत परिवहन करते पाए जाने पर 4 हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 17 जेडएम 2590, एमपी 17 जेडपी 9372, एमपी 17 जेडएल 2035 एवं एमपी 17 एचएच 4178 तथा 2 ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 53 जेडसी 2823 एवं एमपी 53 जेडडी 6572 को जब्त किया गया। इसके अतिरिक्त एक 407 वाहन, जिसका चेसिस क्रमांक एमएटी804301एन8डी07804 है, को भी जब्त किया गया। इसी प्रकार मुरूम के अनाधिकृत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त 2 हाइवा वाहन क्रमांक एमपी 53 जेडएच 8001 एवं एमपी 53 एचए1987 तथा एक जेसीबी मशीन, जिसका चेसिस क्रमांक आरएजे3 डीएक्सई5वी03593012 है, को नियमानुसार जब्त किया गया।

विभिन्न थानों में खड़े कराए गए जब्त वाहन-

जब्त किए गए वाहनों एवं जेसीबी मशीन को सुरक्षा की दृष्टि से विभिन्न पुलिस थानों में खड़ा कराया गया है। इनमें 6 वाहन एवं 1 जेसीबी मशीन थाना कोतवाली में, 1 वाहन थाना जमोड़ी में, 1 वाहन थाना बहरी में तथा 1 वाहन थाना कुसमी में रखा गया है। संबंधित वाहन चालकों एवं स्वामियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किए जाएंगे।

अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी-

कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। खनिज विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि अवैध गतिविधियों में बार-बार संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Next Post

शुभंकर शर्मा ने 'कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप' छह स्ट्रोक से जीती

Sat Oct 10 , 2026
ग्रेटर नोएडा, 10 अक्टूबर (वार्ता) शुभंकर शर्मा ने ग्रेटर नोएडा के जेपी ग्रीन्स गोल्फ एंड स्पा रिज़ॉर्ट में नालको द्वारा प्रायोजित 2 करोड़ रुपये की ‘विश्व समुद्र प्रेजेंट्स कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप’ को छह स्ट्रोक के अंतर से जीता। उन्होंने आखिरी राउंड में 3-अंडर 69 का स्कोर किया। चंडीगढ़ […]

You May Like