दहेज के लिए बहु को सताया, पति समेत चार पर प्रकरण दर्ज

इंदौर। लसूड़िया क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि 35 वर्षीय अनीता बाडोलिया निवासी पंचवटी कॉलोनी तलावली चांदा ने लसूड़िया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति जितेंद्र सेठी उम्र 39 निवासी ग्वालियर, देवर संदीप सेठी उम्र 36, ससुर निर्मल सेठी उम्र 60 और रिश्तेदार शिल्पी निवासी ग्वालियर लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. फरियादिया ने बताया कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी. प्रताड़ना की घटनाएं लंबे समय से चल रही थीं, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुकी थी. शिकायत पर लसूड़िया थाने में बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है और प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है.

Next Post

सीएम यादव ने 1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना का किया भूमिपूजन

Wed Feb 11 , 2026
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन नगर निगम की 1133.67 करोड़ रुपये की लागत वाली […]

You May Like