
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कालिदास अकादमी, उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उज्जैन नगर निगम की 1133.67 करोड़ रुपये की लागत वाली महत्त्वाकांक्षी ‘हरियाखेड़ी जल आवर्धन परियोजना’ का भूमिपूजन भी किया। इस परियोजना के अंतर्गत शहर में 600 से 3000 किलोलीटर क्षमता के 17 नए ओवरहेड टैंक बनाए जाएंगे।
परियोजना के तहत कुल 708 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसमें लगभग 534 किलोमीटर का नया वितरण नेटवर्क विकसित किया जाना प्रस्तावित है। सरकार का दावा है कि इस योजना के पूर्ण होने के बाद वर्ष 2055 तक उज्जैन नगर की पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ और सुनिश्चित किया जा सकेगा।
