विधायक निधि से मिलेगी अस्पताल को सोनोग्राफी मशीन

जबलपुर: विधायक केंट अशोक रोहाणी की अध्यक्षता में शनिवार को सिविल अस्पताल रांझी में रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के पूर्व विधायक श्री रोहाणी ने अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन 50 बिस्तरीय नए चिकित्सालय भवन का निरीक्षण किया तथा निर्माण एजेंसी एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को अस्पताल का निर्माण कार्य शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में विधायक ने चिकित्सालय में एसी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा अपनी विधायक निधि से अस्पताल को सोनोग्राफी मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा की। विधायक ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को अस्पताल में सभी विधाओं के चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में आयुध निर्माणी फैक्ट्री खमरिया द्वारा अस्पताल को एक डीजिटल एक्स-रे मशीन उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ. नवीन कोठारी, प्रभारी अधिकारी सिविल अस्पताल रांझी डॉ. कमलेश धुर्वे, थाना प्रभारी रांझी, लोक निर्माण विभाग के सहायक यंत्री, स्वास्थ्य निरीक्षण नगर निगम रांझी, पार्षद दामोदर सोनी, अनुराग दाहिया एवं निशांत झारिया तथा पुष्पराज सेंगर एवं गुड्डा केवट उपस्थित रहे।

Next Post

जो काम नहीं कर रहे उनका रुकेगा इंक्रीमेंट: अपर कलेक्टर

Sun Jul 27 , 2025
जबलपुर:अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह की अध्‍यक्षता में आज राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन, सीमांकन, बंटवारा, फार्मर रजिस्‍ट्री आदि राजस्‍व प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। बैठक में आरसीएमएस व सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण करने […]

You May Like