जो काम नहीं कर रहे उनका रुकेगा इंक्रीमेंट: अपर कलेक्टर

जबलपुर:अपर कलेक्‍टर सुश्री मिशा सिंह की अध्‍यक्षता में आज राजस्‍व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नामांकन, सीमांकन, बंटवारा, फार्मर रजिस्‍ट्री आदि राजस्‍व प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिये कि प्रकरणों का निराकरण प्राथमिकता से करें। बैठक में आरसीएमएस व सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों के निराकरण करने के भी निर्देश दिये। उन्‍होंने सभी एसडीएम से कहा कि पटवारियों के कार्य प्रणाली की मॉनिटरिंग करें।

सभी पटवारी अपने मुख्‍यालय में रहकर कार्य करें। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि जो काम नहीं कर रहे हैं उनका इंक्रीमेंट रोके और जो लंबे समय से अपने कर्त्‍तव्‍यों का पालन नहीं कर रहे हैं, उन पर भी आवश्‍यक कार्यवाही करें। इसके अलावा जर्जर भवनों के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में कहीं भी राजस्‍थान जैसी घटना घटित न हो, अत: जर्जर भवनों से तत्‍काल दूसरे भवनों में विद्यार्थियों को शिफ्ट किया जाये।

तहसीलदार कोटवारों के माध्‍यम से भी जर्जर भवनों की जानकारी लें। बैठक में कहा गया कि सीएम हेल्‍पलाईन के प्रकरणों का संतोषजनक रूप से निराकरण करना पहली प्राथमिकता है, अत: इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें। अपर कलेक्‍टर सुश्री सिंह ने कहा कि खाद में मिलावट व दूध तथा दूध से बने उत्‍पादों में मिलावट की जांच करें, गड़बड़ी पाये जाने पर दुकान सील करें। गरूड़ दल इस दिशा में सक्रियता से कार्य करें। इस दौरान तहसील स्‍तर पर डिजिटलाइजेशन का कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की गई। इस दौरान सभी राजस्‍व अधिकारी मौजूद थे।

Next Post

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक: प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का होगा लायसेंस निरस्‍त

Sun Jul 27 , 2025
जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्‍ट्रेट में पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय की अध्‍यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कहा गया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के लायसेंस निरस्‍त किया जाये। साथ ही ई-रिक्‍शा प्रबंधन संबंध में […]

You May Like

मनोरंजन