राहुल बनकर रचा प्रेम जाल, असल में निकला तौहीदः शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

इंदौर: कनाड़िया थाना क्षेत्र में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक युवती को राहुल बनकर प्रेम जाल में फंसाने वाले तौहीद ने शादी का झांसा देकर न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि ब्लैकमेल कर उससे लाखों रुपए भी ठग लिए. आरोपी की सच्चाई सामने आने के बाद युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.
कनाड़िया पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 वर्ष है, वह अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में आरोपी से पहली बार मिली थी.

आरोपी ने खुद को राहुल बताकर पहचान छिपाई और मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू की. जल्दी ही दोस्ती प्रेम संबंध में बदल गई और आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाए. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों को जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिली तो उन्होंने पीड़िता को कनाड़िया थाना पहुंचाया, जहां पुलिस ने तौहीद पिता तौफीक रज़ा निवासी खजराना के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया.

पीड़िता ने बताया कि जब उसे आरोपी की असली पहचान पता चली, तब तौहीद ने उसके अंतरंग वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. आरोपी हमेशा खटकेदार चाकू अपने पास रखता था, जिससे वह डराया करता था. युवती के अनुसार आरोपी एमडी ड्रग्स का आदी है. उसने पांच से 6लाख रुपए हड़पे और स्कूटर भी गिरवी रखवा दी.

इतना ही नहीं, आरोपी ने कनाड़िया क्षेत्र के एक किराए के फ्लैट में उसे धमकाकर रखा और लगातार दुष्कर्म करता रहा. इस दौरान उसने दो बार युवती का गर्भपात भी करवा दिया. मारपीट और मानसिक प्रताड़ना से त्रस्त पीड़िता ने आखिरकार साहस जुटाया और पुलिस की मदद से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामले में थाना प्रभारी सहर्ष यादव का कहना है कि पुलिस अब मामले की जांच कर रही है, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा.

Next Post

OPRERATION SINDOOR के बाद: G7 में PM मोदी और कार्नी की भेंट,भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत

Sat Jun 7 , 2025
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा की ओर से G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा गया है। कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मोदी को फोन कर आमंत्रित किया। यह सम्मेलन 15 से 17 जून के बीच कनाडा के कनानास्किस में आयोजित होगा। पीएम […]

You May Like