OPRERATION SINDOOR के बाद: G7 में PM मोदी और कार्नी की भेंट,भारत-कनाडा संबंधों में नई शुरुआत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कनाडा की ओर से G7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने का औपचारिक न्योता भेजा गया है। कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने मोदी को फोन कर आमंत्रित किया। यह सम्मेलन 15 से 17 जून के बीच कनाडा के कनानास्किस में आयोजित होगा। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने कार्नी को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया और कनाडा के चुनाव में जीत की बधाई दी।

यह पीएम मोदी की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद पहली विदेश यात्रा होगी, जिससे रणनीतिक दृष्टिकोण से इसे अहम माना जा रहा है। उम्मीद है कि मोदी पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद और खालिस्तानी मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उजागर कर सकते हैं।हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड को लेकर पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के भारत पर लगाए गए आरोपों के बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गई थी।

हालांकि, अब कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद रिश्तों में सुधार की संभावना जताई जा रही है। कनाडा के आधिकारिक बयान में बताया गया कि दोनों नेताओं ने सुरक्षा सहयोग और कानून प्रवर्तन से जुड़ी वार्ता को जारी रखने पर सहमति जताई है। यह बातचीत दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है

Next Post

कोरोना संक्रमण के कुल सक्रिय मामलों की संख्या छह हजार के करीब पहुंची

Sat Jun 7 , 2025
नयी दिल्ली, 06 जून (वार्ता) देशभर में कोराना संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या शनिवार सुबह बढ़कर 5755 तक पहुंच गयी और अब तक 5484 मरीज स्वस्थ्य हो गये हैं। पिछले 24 घंटों में इसके संक्रमण से चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 59 पहुंच गयी […]

You May Like