दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे दो बंगलादेशी नागरिक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 29 मई (वार्ता) दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा की एनडीआर टीम ने पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में अवैध रूप से रह रहे दो बंगलादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मामून खान (30) और मामून की पत्नी माऊ खान (24) के रूप में की गयी है।

विज्ञप्ति में पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ बंगलादेशी नागरिक अवैध रूप से मंडावली में रह रहे हैं। सूचना पर कार्यवाई करते हुये टीम ने जाल बिछाकर दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि दोनों छह महीने पहले बिना वैध दस्तावेजों के भारत आये और राजधानी के मंडावली इलाके में बस गये तथा सब्जी बेचने का काम करना शुरू किया।

पुलिस ने इनके पास से उनका बंगलादेश का पहचान पत्र बरामद किए हैं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और उन्हें जल्द ही देश से निष्कासित किया जाएगा।

Next Post

कोई भी राजनीतिक प्रक्रिया कश्मीरी पंडितों की भागीदारी के बिना अधूरी-महबूबा

Mon Jun 2 , 2025
श्रीनगर 02 जून (वार्ता) जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोई भी राजनीतिक प्रक्रिया कश्मीरी पंडित समुदाय की भागीदारी के बिना अधूरी है। सुश्री मुफ्ती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जम्मू-कश्मीर में कोई भी राजनीतिक […]

You May Like

मनोरंजन