सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ, विद्याभारती 23 जनवरी तक करेगी अनेक कार्यक्रम

शिवपुरी:सरस्वती शिशु मंदिर अस्पताल चौराहा में सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम का शुभारंभ विद्याभारती ने किया। 03 अक्टूबर से 23 जनवरी तक यह कार्यक्रम आयोजित किए जाएगे। इस संबंध में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। श्रीमती साधना रघुवंशी प्रोफेसर साइंस कॉलेज शिवपुरी, श्रीमती स्नेहलता सिंघल राष्ट्रीय स्वयंसेविका समिति जिलाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता सेंगर सप्तम शक्ति संगम, शशिकांत शर्मा प्राचार्य द्वारा बताया कि ग्रामीण महिलाओं को सशख्त बनाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा हैं.

जिसमें पूरे देश में 30 हजार से अधिक कार्यक्रम आयोजित किऐ जाऐंगे। इसी कड़ी में शिवपुरी के एक दर्जन से अधिक संस्कार केन्द्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नारी शक्ति को सशक्त करने यह अभियान चलाया जा रहा हैं। ग्रामीण क्षेत्र में विद्याभारती द्वारा आयोजित संस्कार केन्द्र बड़ौदी, ककरवाया, रायश्री, बांसखेड़ी, बड़ा गांव, बिलोकला, सिंहनिवास, चंदनपुरा, बिनेगा, चिटौरा, सतनवाड़ा, ठर्रा, दर्रोनी, तानपुर, पिपरसमा, किरौली आदि गांवों में बहिनों द्वारा ग्रामीण महिलाओं कैसे सशक्त किया जाएगा इनके गुण सिखाए जाऐंगी साथ ही आत्मरक्षा के हुनर भी सप्त शक्ति संगम के माध्यम से बताया जाएगा।

शहरी क्षेत्र कमलागंज, फतेहपुर, शिवकॉलोनी, न्यूब्लॉक, करौंदी, शंकर कॉलोनी, नाई की बगिया, कृष्णपुरम, विजयपुरम, शक्तिपुरम खुड़ा, पीएसक्यू लाईन, नवाब साहब रोड़, इन्द्रप्रस्थ नगर, विनायक नगर सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाओं को दुर्गावाहिनी, सहित अन्य संगठनों द्वारा जनजागरण के माध्यम से समझाया जाएगा।

Next Post

नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें- संभागीय आयुक्त

Sat Oct 18 , 2025
ग्वालियर:संभागीय आयुक्त ने संभाग कार्यालय में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर समाधान ऑनलाइन पोर्टल पर लंबित आवेदनों की समीक्षा की। बैठक में सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में आयुक्त ने कहा कि समाधान ऑनलाइन आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए एक प्रभावी […]

You May Like