फिरोजिया ट्रॉफी 2026 का भव्य समापन, सीएम ने खेल सुविधाओं के आधुनिकीकरण की घोषणा की

उज्जैन: टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता फिरोजिया ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देर रात तक बड़ी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी शहर के खेल प्रेम को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में खेल भावना विकसित कर प्रदेश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का माध्यम बनते हैं।

मुख्यमंत्री ने नानाखेड़ा स्थित राजमाता विजयराजे सिंधिया स्टेडियम, माधव नगर और दशहरा मैदान सहित क्षीर सागर मैदान के आधुनिकीकरण की घोषणा की। विजेता टीम को 1 लाख और उपविजेता को 51 हजार रुपये अतिरिक्त पुरस्कार देने की भी घोषणा की गई।12 से 19 अप्रैल तक आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला मैच और मातृशक्ति सम्मान समारोह भी हुआ। सांसद अनिल फिरोजिया ने आभार जताया। यह आयोजन स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में पिछले 21 वर्षों से हो रहा है।

Next Post

देवसर-चितरंगी में गूंजे शहनाई के सुर, 150 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Mon Apr 20 , 2026
सिंगरौली : जिले के देवसर और चितरंगी क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन हुआ, जहां कुल 150 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामकर नए जीवन की शुरुआत की। जनपद पंचायत चितरंगी में आयोजित समारोह में करीब एक सैकड़ा जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जबकि जनपद पंचायत देवसर अंतर्गत नगर […]

You May Like