राशिफल-पंचांग : 06 जून 2026

पंचांग 06 जून 2026:-

रा.मि. 16 संवत् 2083 अधिक ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी शनिवासरे रात 10/7, धनिष्ठा नक्षत्रे रातअंत 4/7, ऐन्द्र योगे दिन 7/27, गर करणे सू.उ. 5/15, सू.अ. 6/45, चन्द्रचार मकर दिन 3/32 से कुम्भ, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.

————————————————————-

आज जिनका जन्म दिन है- शनिवार 06 जून 2026
उनका आगामी वर्ष:
वर्ष के प्रारंभ में चिन्ताओं से छुटकारा मिलेगा. राज्य, सम्मान की प्राप्ति होगी. गृहकार्यो में व्यस्तता रहेगी. धन लाभ का योग है. मन में प्रसन्नता रहेगी. वर्ष के मध्य में यात्रा का योग है. व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा. रोजगार में सफलता मिलेगी. भाईयों के सहयोग से राजनैतिक लाभ होगा. वर्ष के अन्त में व्यवहार कुशलता बढेगी. मित्र के कारण कार्यो में व्यवधान आयेगा.

मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को भाईयों से राजनैतिक लाभ होगा. घरेलू कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धन लाभ का योग है. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को व्यय में कमी तथा व्यापार में सुधार होगा. रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार में ऊहापोह की स्थिति निर्मित होगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को सहयोग मिलेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी. सिंह राशि के व्यक्तियों को साहसिक पराक्रम में वृद्धि होगी. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को निजी दायित्वों की पूर्ति होगी.

————————————————————-

आज का भविष्य: शनिवार 06 जून 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, मिलनसार, धार्मिक हष्टपुष्ट, स्वस्थ्य एवं निरोगी होगा. बुद्धि से तीब्र और कुशाग्र होगा. स्वतंत्र विचारधारा का होगा, 24 वर्ष के बाद भाग्योदय होगा. पिता का भक्त होगा.

————————————————————-

मेष- आपके प्रयासों से सबकुछ अनुकूल रहेगा, जमीन जायजाद कोर्ट कचहरी आदि के कार्यो में अवरोध दूर होगा, अनावश्यक विवाद को टालना हितकर रहेगा.

वृषभ- यात्रा योग टालना लाभकारी है, खानपान की गड़बड़ी से स्वास्थ्य शिथिल रहेगा, मान सम्मान में वृद्धि होगी. पुराना पैसा प्राप्त होने से खुशी होगीं.

मिथुन- आज कारीबारी यात्रा लाभदायक रहेगी, धन वसूलने में सफलता मिलेगी, शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी, मनोविनोदपूर्ण कार्यो में सफलता मिलेगी.

कर्क- महत्वपूर्ण कार्य आसानी से बन सकते हैं, धर्म कर्म और आध्यात्मक में मन लगेगा, दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी, राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी.

सिंह- कार्यो की अधिकता से मन खिन्न रहेगा, नये लोगों से मेलजोल बढ़ेगा, अचानक धनलाभ प्राप्त होगा, नियमितता का ध्यान रखें.

कन्या- विवादग्रस्त मामले सामने आयेंगे, जिनका समाधान समझदारी से होगा, नियोजित कार्य सफल होगा, मानसिक प्रसन्नता होगी.

तुला- व्यवसाय के प्रति सचेत रहकर कार्य करें, भाई या मित्र के कारण संबंधों में तनाव आ सकता है, पारिवारिक सुख मिलेगा, हर्ष बना रहेगा.

वृश्चिक- अधिनस्थों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य बनेगा, किसी धार्मिक अनुष्ठान करने का मन बनेगा, किसी लंबी यात्रा हेतु तैयार रहें, आर्थिक मामलों में सावधानी रखें.

धनु- विरोधी पक्ष सक्रिय रहेगा, स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ठीक नहीं होगी, ऐसी कोई घटना घट सकती है, जो आपके लिये हितकारी रहेगी, यश प्राप्त होगा.

मकर- बनते कार्य बिगड़ सकते हैं, परिस्थितियों का सामना करने में कामयाबी मिलेगी, रिश्तेदारी को लेकर वाद विवाद हो सकता है, संयम से काम लेना उचित होगा.

कुम्भ- व्यवसाय में नवीन साझेदारी प्रस्ताव सामने आयेंगे, धन लाभ होगा,संतान की चिन्ता रह सकती है, पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी.

मीन- माता को कष्ट हो सकता है, संतान के कार्यो में विशेष खर्च होगा, पारिवारिक जबावदारी रहेगी, मानसिक संतोष रहेगा.

————————————————————-

व्यापार भविष्य:

अधिक ज्येष्ठ कृष्ण षष्ठी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, कपास, वस्त्र, खली, बिनौला, सफेद रंग की वस्तुओं की तेजी होगी, बादाम, मीन, छुहारा, इमली, के भाव में नरमी के साथ तेजी होगी, आज पिछले दिन के भाव रहेंगे. भाग्यांक 8352 है.

————————————————————-

Next Post

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी

Sat Jun 6 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर चंबल क्षेत्र में में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की कालीन अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पांचवे दिन शनिवार को भी जारी रही. संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते ग्वालियर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पडा है और आमजन को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी […]

You May Like