संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी

ग्वालियर: ग्वालियर चंबल क्षेत्र में में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की कालीन अनिश्चितकालीन हड़ताल आज पांचवे दिन शनिवार को भी जारी रही. संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल के चलते ग्वालियर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर गंभीर असर पडा है और आमजन को इसका खामियाजा उठाना पड़ रहा है। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ म. प्र. के आव्हान पर मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों को ई—मेल के माध्यम से हजारों की संख्या में मांग पत्र भेजे गये है।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने धरनास्थल फूलबाग पहुंचकर संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को जायज बताते हुये अपना समर्थन दिया और सरकार से जल्द से जल्द संविदा कर्मियों की मांगे पूरी करने की मांग की। म. प्र. अधिकारी कर्मचारी पेंशनर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिकरवार और स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष महादेव गोयल ने संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल को पूर्ण समर्थन दिया और मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखकर जल्द से जल्द मांगे पूरी किये जाने की मांग की। वर्ष 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में संविदा कर्मचारियों की महापंचायत आयोजित की गयी जिसमें संविदा कर्मचारिायों के लिये कई कल्याणकारी घोषणायें की गयी थीं। जिसके बाद वर्ष 2023 में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सभी संविदा कर्मचारियों के लिए संविदा नीति जारी की गयी किंतु आज तक संविदा नीति का पालन पूरी तरह से नहीं हो पाया है।

Next Post

पर्यावरण संकट की जड़ बनती उपभोक्तावादी प्रवृत्ति

Sat Jun 6 , 2026
शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. यह केवल प्रतीकात्मक पौधारोपण करने का नहीं, बल्कि आत्ममंथन का दिन है. यह सोचने का अवसर है कि आखिर पृथ्वी पर बढ़ते पर्यावरणीय संकटों के पीछे वास्तविक कारण क्या हैं. जलवायु परिवर्तन, ग्लोबल वार्मिंग, जैव विविधता का क्षरण, जल संकट और प्रदूषण जैसी […]

You May Like