मुंबई 14 जनवरी (वार्ता) तेल आयातकों एवं बैंकरों की डॉलर लिवाली कमजोर पड़ने की बदौलत आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 17 पैसे मजबूत होकर 86.53 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
वहीं, इसके पिछले कारोबारी दिवस रुपया 86.70 रुपए प्रति डॉलर के सार्वकालिक निचले स्तर पर रहा था।
कारोबार की शुरूआत में रुपया 18 पैसे की बढ़ोतरी लेकर 86.52 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और सत्र के दौरान बिकवाली होने से 86.49 रुपए प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, लिवाली के दबाव में यह 86.70 रुपए प्रति डॉलर के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 86.70 रुपए प्रति डॉलर की तुलना में 17 पैसे मजबूत होकर 86.53 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
