उपाध्याय विरंजन सागर महाराज का दमोह की ओर मंगल विहार 

नवभारत न्यूज

दमोह . परम पूज्य श्रमणोपाध्याय विरंजन सागर जी महाराज का दमोह जिले के ग्राम अभाना से दमोह जिला मुख्यालय के लिए मंगल विहार हुआ. परम पूज्य गुरुदेव संघ के साथ दमोह जिला मुख्यालय पर स्थित सदगुवां जैन मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं. 15 जनवरी बुधवार को परम पूज्य गुरुदेव की आहारचार्य जबलपुर नाका जैन मंदिर में होगी. वहीं दोपहर में सदगुवा जैन मंदिर में उनका मंगल प्रवेश होगा.जिसके लिए भव्य तैयारियां की जा रही हैं.अभाना से दमोह के बीच परम पूज्य गुरुदेव का जगह-जगह स्वागत किया गया और लोगों ने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया. रात्रि विश्राम मारुताल के शासकीय स्कूल में हो रहा है, तो वहीं आज सुबह मारुताल स्कूल से जबलपुर नाका जैन मंदिर की ओर मंगल विहार होगा.मंगल विहार में परम पूज्य गुरुदेव के साथ बड़ी संख्या में जैन समाज के भक्तों की मौजूदगी रही.तो वहीं श्री दिगंबर जैन पंचायत, औषधालय समिति सहित जैन समाज के अनेक संस्थाओं ने उनकी मंगल अगवानी करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया.

Next Post

शेयर बाजार की गिरावट पर लगा ब्रेक

Tue Jan 14 , 2025
मुंबई 14 जनवरी (वार्ता) अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और राष्ट्रपति के रूप में डोनाल्ड ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत से पहले विश्व बाजार की तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, पावर, कमोडिटीज, ऑटो, धातु और दूरसंचार समेत 17 समूहों में हुई लिवाली की बदोलत आज शेयर […]

You May Like