तिरुवनंतपुरम, 02 अक्टूबर (वार्ता) केरल के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन पांच अक्टूबर को यहां वेल्लयाम्बलम के जिमी जॉर्ज इंडोर स्टेडियम में ”शी स्कूटर” योजना के तहत इलेक्ट्रिक स्कूटर के राज्य-स्तरीय वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
यह कार्यक्रम राज्य सरकार के 100 दिवसीय कार्य कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसमें मछली पकड़ने वाले समुदाय की महिला उद्यमी भी शामिल होंगी। समारोह 1000 बजे शुरू होगा।
मत्स्य पालन एवं सामाजिक न्याय मंत्री वी ई अब्दुल गफूर समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
स्वास्थ्य, परिवार कल्याण और देवस्वम मंत्री के मुरलीधरन योजना का लोगो जारी करेंगे, जबकि परिवहन मंत्री सी पी जॉन उद्यमियों को वित्तीय सहायता वितरित करेंगे।
तिरुवनंतपुरम के सांसद शशि थरूर ब्रांडेड कपड़ों की पहली बिक्री करेंगे।
समारोह में विधायक एम विंसेंट, एन शक्तिन, राम्या हरिदास, वी जॉय और वी मुरलीधरन, तिरुवनंतपुरम के मेयर वी वी राजेश और जिला पंचायत अध्यक्ष वी प्रियदर्शिनी शामिल होंगे।
