जबलपुर: 27 से 29 अक्टूबर तक दुबई में आयोजित होने वाले मेयर कांफ्रेन्स में भाग लेने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू शुक्रवार को रवाना हुए। महापौर दुबई में अंतर्राष्ट्रीय मेयर कांफ्रेन्स में जबलपुर के विकास कार्यो का खाका प्रस्तुत करेंगे। इस मौके पर निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, अंशुल राघवेन्द्र यादव, रजनी कैलाश साहू, निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार, अपर आयुक्त अरविन्द शाह, व्ही.एन. बाजपेयी, प्रशांत गोटिया, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला के साथ सभी अधिकारियों कर्मचारियों ने महापौर को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए बताया कि मेयर कांफ्रेन्स से 29 अक्टूबर को वापस शहर आने पर वहां के अनुभवों को संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों से साझा करेगें और जबलपुर शहर में भी नागरिकों के हित में सुव्यवस्थित विकास कराने का प्रयास करेगें।
