
जबलपुर। साइबर ठग ने एक महिला के खाते से 65 किश्तों में 5 लाख 19 हजार निकाल लिए। पनागर पुलिस ने रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमति शशि पटेल 40 वर्ष निवासी शिवाजी वार्ड पनागर ने लिखित शिकायत की कि उसके पति खेती करते है, उसका खाता यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, शाखा पनागर में है, किसी अज्ञात व्यक्ति ने 5 लाख 19 हजार रूपये यूपीआई के माध्यम से उसके खाते से निकाल लिये, उसके खाते से उसका मोबाईल नम्बर लिंक था जो कि बंद हो गया था जिस कारण बैंक से रूपये निकाले जाने के सम्बंध में उसे कोई मैसिज प्राप्त नहीं हुये, जब वह अपना पैसा निकालने बैंक गयी तो ज्ञात हुआ खाते में पेैसे नहीं है। किसी अज्ञात ने धोखाधड़ी से 65 किश्तों में 5 लाख 19 हजार रूपये निकाल लिये है।
