तीन घरों के टूटे ताले, लाखों का माल ले गए चोर

जबलपुर। गोसलपुर व शहपुरा में चोरों ने तीन घरों में धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये समेत लाखों का माल पार कर दिया।

गोसलपुर पुलिस ने बताया कि कमला प्रसाद पटेल 65 वर्ष निवासी कछपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह शिक्षा विभाग से रिटायर होकर घर में ही रहता है, खेती किसानी का काम करता है उसका एक लडका बाहर नौकरी करता है घर में वह अपनी पत्नी के साथ रहता है बीती रात लगभग 11 बजे दोनो एक कमरे में सो गये थे, लगभग 2 बजे बाथरुम को उठे तो देखा अंदर कमरे का दरवाजा खुला था, आलमारी का ताला टूटा था, पूरा समान फैला था जिसमें रखे सोने की 1 जोडी झुमकी, कनझडी सहित एक माला, चांदी का एक जोड पायल एवं नगदी 50, 000 रुपये कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। पता चला कि मोहल्ले में धर्मेन्द्र पटेल के घर में भी चोरी हो गई है। इसी प्रकार शहपुरा थाना में कपिल सेन 27 साल निवासी वार्ड न. 10 कछरिया मोहल्ला बरम बाबा के पास शहपुरा थाना शहपुरा ने लिखित शिकायत की कि पूरे परिवार के साथ भागवत सुनने के लिये मथुरा वृंदावन उ.प्र. गया था, घर पर कोई नहीं था घर पर ताला डला हुआ था। जब घर आकर देखा तो सारा सामान देखा तो पता चला कि अज्ञात चोर ने उसके घर का ताला तोडकर अंदर घुस कर अलमारी को खोल कर 06 चांदी के चूडा, 4 हाय, 4 चांदी के चंदमा, 05 छोटे छोटे चांदी के लाकेट कुछ नगदी रुपये कुल कीमती लगभग 25, 000 रुपये की चोरी कर ले गया है।

Next Post

समाजसेवी अनिल जैन का देहदान, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Thu Oct 16 , 2025
भोपाल। समाजसेवी एवं ध्वनि तरंग के संचालक अनिल जैन का 15 अक्टूबर को हृदयघात से निधन हो गया। जैन का देहदान आज 17 अक्टूबर को राजकीय सम्मान के साथ उनके निवास से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल को किया गया। देहदान समारोह में बड़ी संख्या में नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता […]

You May Like