5 वर्षीय लापता बालक का कई टुकड़ों में मिला शव 

डिंडोरी। जिले के करंजिया थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बालक का शव जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में कई टुकड़ों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मासूम बीते 17 जून से लापता था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। सोमवार को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में उसका शव बरामद होने के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार करंजिया थाना क्षेत्र के तरेरा गांव निवासी इख्तियार खान 17 जून की सुबह लगभग चार बजे जंगल में लकड़ी लेने गए थे। इसी दौरान उनका पांच वर्षीय पुत्र इमरान खान नींद से जागने के बाद पिता के पीछे-पीछे जंगल की ओर निकल गया। परिजनों को लगा कि बच्चा अपने पिता के साथ है, जबकि पिता को भी उसके साथ होने की जानकारी नहीं थी। जब इख्तियार खान लकड़ी लेकर घर लौटे और बेटे के बारे में पूछा, तब परिजनों को उसके लापता होने का पता चला। इसके बाद परिवार और ग्रामीणों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में करंजिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए विशेष टीम गठित कर जंगल और आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्चिग अभियान चलाया। साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे की गुमशुदगी की जानकारी प्रसारित की गई। सोमवार को गांव से लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में बच्चे का शव संदिग्ध हालत में कई टुकड़ों में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Next Post

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 291 अंक चढ़ा

Mon Jun 22 , 2026
मुंबई, 22 जून (वार्ता) पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 291.17 अंक (0.38 प्रतिशत) चढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत ऊपर 24,102.90 अंक पर […]

You May Like